Radhe Laxmmi Bomb फिल्म की जंग की वजह से टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff की फिल्म 'बागी 3 Baaghi 3 को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है

सलमान खान और अक्षय कुमार की वजह से टाइगर श्रॉफ की Baaghi 3 फंसी, हो सकता है नुकसान


सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे' (Radhe) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) की जंग की वजह से टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.







टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में सबसे ज्यादा लोगों को टाइगर का धमाकेदार एक्शन और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ उनकी कैमिस्ट्री पसंद आ रही है, लेकिन इन सब के फिल्म को लेकर ऐसी खबर आ रही है जो टाइगर श्रॉफ के लिए अच्छी नहीं है. ये फिल्म सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे' (Radhe) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) की जंग के बीच फंस गई है. इन दोनों फिल्मों की वजह से कुछ ऐसा हुआ है, जिससे 'बागी 3' को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाना पड़ सकता है.




दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- 'एसएस सिनेमा के पास दिल्ली-यूपी में लगभग 50 सिंगल स्क्रीन सिनेमा और कई मल्टीप्लेक्स हैं और ये 'बागी 3' को स्क्रीन्स नहीं दे रहे हैं. 6 मार्च को बागी रिलीज हो गई है और फॉक्स स्टार स्टूडियोज चाहता है कि एसएस सिनेमा ईद पर 'लक्ष्मी बॉम्ब' के लिए सभी शोज साइन करे और 'राधे' के लिए कोई शो ना हो. क्या अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच जंग शुरू है.




उन्होंने आगले ट्वीट में लिखा- 'बागी 3 राधे-लक्ष्मी के विवाद के बीच बलि का बकरा बन गई है. ये किसका नुकसान है?' कोमल नाहटा ने इसे लेकर एक वीडियो भी अपने सोशल एकाउंट पर जारी किया है. अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' को 'बागी 3' से भी बड़ी हिट मानते हुए मेकर्स इसे अक्षय की फिल्म के लिए जगह बनाने को इस्तेमाल कर रहे हैं. बागी 3' के प्रड्यूसर की ओर से करीब 50 सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को इस फिल्म के प्रिंट्स नहीं दिए गए हैं. ऐसे में जाहिर है कि 'बागी 3' की कमाई पर भी निगेटिव असर पडेगा. हालांकि, मेकर्स को इसका अंदाजा पहले से ही होगा.