IPL 2020: Rohit achieved special achievement in the final, only one player ahead of him
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में मंगलवार 10 नवंबर को जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान पर उतरे उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. IPL के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक रोहित इस लीग में 200 मैच अपने नाम कर लिया. इस लीग के इतिहास में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले रोहित सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं. इससे पहले सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ही इस मकाम को हासिल कर सके हैं. 2008 में डेक्कन चार्जर्स से की शुरुआत
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से ही इस सबसे बड़ी लीग का हिस्सा हैं. 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से रोहित ने IPL में शुरुआत की थी और फिर 2011 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें खरीद लिया था. इसके बाद से ही रोहित इस टीम का हिस्सा हैं.
लगातार दूसरे और कुल पांचवीं बार अपनी टीम को IPL फाइनल में ले जाने वाले रोहित ने इसके साथ ही लीग में अपने 200 मैच पूरे कर लिए. IPL में यहां तक पहुंचने वाले रोहित सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. सबसे ज्यादा मैच का रिकॉर्ड धोनी के नाम है. धोनी ने भी इसी सीजन में 200 रन पूरे किए और अबतक 204 मैच खेल चुके हैं.
IPL के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक
रोहित का नाम IPL के सबसे सफल कप्तानों में ही शामिल नहीं किया जाता, बल्कि बल्ले से भी वह इस लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं. वो लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों में से एक हैं.
रोहित ने अभी तक 194 पारियों में बैटिंग की है, जिसमें उन्होंने 5,162 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं. इसमें उनके नाम 1 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 130 का रहा है.
हालांकि, बतौर बल्लेबाज रोहित के लिए IPL 2020 कोई खास अच्छा नहीं रहा है. सीजन की अच्छी शुरुआत के बाद रोहित बेअसर ही रहे. अभी तक 11 पारियों में रोहित ने सिर्फ 264 रन ही बनाए हैं, जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतक हैं, जबकि स्ट्राइक रेट भी 126 का रहा है.
Live Scroe IPL 2020



