अनिल देशमुख का कहना है कि इस मामले में राजनीति हो रही है और ऐसे में वो सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हैं.
अनिल देशमुख का कहना है कि इस मामले में राजनीति हो रही है और ऐसे में वो सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हैं. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक बार फिर से सीबीआई जांच को लेकर अपना कड़ा रवैया दिखाया है.इससे पहले भी अनिल देशमुख कह चुके हैं कि उन्हें लगता है मुंबई पुलिस इस मामले की अच्छे से जांच कर रही है और इसमें सीबीआई की जरूरत नहीं है.
वहीं अब एक बार फिर लगातार उठती सीबीआई जांच की मांग के बीच अनिल देशमुख ने ट्वीट किया है, "अपराध किया है. मैं सुशांत सिंह राजपूत मामले को सीबीआई के हाथों में देने की मांग की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीतिक कारणों से इस केस का भी राजनीतिकरण किया जा रहा है. महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सच का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है. हर पहलू सामने आएगा."
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने हाल ही में इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. साथ ही इस मामले में बिहार से राज्यसभा के सदस्य रहे पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा है कि 44 दिन तक सुशांत की मौत की जांच में मुंबई पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ तो इसका सीधा मतलब है कि मुंबई पुलिस सच पर पर्दा डालने में लगी है. साथ ही सुशांत की मौत की जांच को दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है.
उन्होंने कहा कि देश के लोगों की भावना को नजर अंदाज कर जिस तरह महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सीबीआई जांच कराने से भाग रहे हैं, यही साबित करता है की सुशांत की मौत के पीछे बड़े लोगों का हाथ हो सकता है. उन्होंने कहा कि मुंबई की फिल्म दुनिया री में परिवारवाद, गुटबाजी और दाउद कनेक्शन की भी जांच होनी चाहिए.

