RBI के किए अहम ऐलान क्या नहीं देनी होगी EMI और Credit Card का Bill जानें अपने हर सवाल का जवाब/ Coronavirus- क्रेडिट कार्ड बिल चुुकाने के लिए भी मिलेगी 3 महीने की छूट जानिए RBI ने क्या कहा
घर में बंद लोगों को बैंक अगले तीन महीने तक EMI से राहत दे सकते हैं वहीं इससे उनके क्रेडिट स्कोर पर भी असर नहींहोगा।
Reserve Bank of India (RBI) ने आज लोगों को बड़ी राहत देने वाली घोषणाएं की हैं। जहां केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती की है वहीं और भी कई ऐलान किए हैं। इनके बाद अब घर में बंद लोगों को बैंक अगले तीन महीने तक EMI से राहत दे सकते हैं वहीं इससे उनके क्रेडिट स्कोर पर भी असर नहीं होगा। रिजर्व बैंक के इस ऐलान के बाद EMI, Credit Card Bill के अलावा और भी कई सवाल हैं जिनके जवाब आप ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं आपके इन्हीं सवालों के जवाब। जानिए RBI के इस ऐलान का क्या होगा आपको फायदा।
(सवाल ) : मेरी EMI जल्द आने वाली है क्या मेरे खाते से फिर भी पैसे कटने वाले हैं?
जवाब>
RBI द्वारा की गई घोषणा के अनुसार बैंकों को यह अधिकार दिया गया है कि वो अपने ग्राहकों को राहत दें। अलग-अलग बैंक अपने तरीके से आपकी EMI को लेकर फैसला ले सकते हैं। अगर आपका बैंक आपको राहत नहीं देता है तो आपकी आने वाली EMI आपके खाते से कटेगी।
सवाल : यह मेरी EMI में छूट है या इसे आगे बढ़ाया गया है और मुझे बाद में चुकानी होगी ?
जवाब >
यह आपकी EMI में मिली फौरी राहत है और इसे आपको बाद में चुकाना होगा। रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वो इन ईएमआई के पेमेंट को लेकर तारीखें तय करे साथ ही इन लोन्स की टेनोर भी तीन महीने के लिए आगे बढ़ाए।
सवाल : मुझे कैसे पता लगेगा कि मेरी EMI सस्पेंड हो गई है?
जवाब >
RBI ने इसे लेकर कोई डिटेल गाइडलाइन जारी नहीं की है। इसके जारी हेने के बाद स्थिति ज्यादा साफ होगी। हालांकि, यह संभव है कि आपका बैंक आपको इस बारे में मैसेज या कॉल के माध्यम से भी सूचना दे।
सवालः क्या पेमेंट ना होने पर मेरे क्रेडिट स्कोर पर कोई असर पड़ेगा?
जवाब >
नहीं, अगर पेमेंट नहीं होता है तो आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं होगा।
सवालः कौन से बैंक अपने ग्राहकों को EMI आगे बढ़ने की सूचना दे सकते हैं?
जवाब>
हर तरह के बैंक अपने ग्राहकों को यह राहत दे सकते हैं। इनमें क्षेत्रिय बैंकों के अलावा स्माल फाइनेंस बैंक और लोकल बैंक के साथ ही अन्य भी शामिल हैं।
RBI की छूट के बाद क्या अगले महीने होम लोन की EMI नहीं कटेगी? जाने ऐसे ही सवालों के जवाब
RBI की ओर से EMI पर छूट देने के बाद कई सवाल आपने मन में उठ रहे होंगे? क्या अगले महीने की शुरुआत में मेरी होम लोन EMI कटेगी. आइए जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shakthikant Das) ने MPC की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुुए बताया कि बैंकों, NBFC (हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों सहित) और दूसरे फाइनेंशियल संस्थानों को EMI पर तीन महीने के मोरोटोरियम (Moratorium) की अनुमति दे दी है. इसका मतलब यह है कि अगर कोई इन तीन महीनों तक लोन की EMI नहीं भर पाता है तो उसकी क्रेडिट हिस्ट्री पर इसका नेगेटिव असर नहीं होगा. RBI के फैसले के बाद कई सवाल आपने मन में उठ रहे होंगे? आइए जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
1.सवाल- मेरी EMI अगले महीने की शुरुआत में आएगी? क्या अब मेरे अकाउंट से पेमेंट नहीं कटेगी?
जवाब- RBI ने सिर्फ बैंकों को मोहलत देने की अनुमति दी है. आपको अपने बैंक को EMI रोकने की अनुमति देनी होगी. इसका मतलब है कि जब तक आपको अपने बैंक की ओर से ये मंजूरी नहीं मिलती है, तब तक आपके खाते से ईएमआई की रकम काट ली जाएगी
2. सवाल- मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी EMI रोक दी गई है?
जवाब- आरबीआई ने अभी तक इसको लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं. एक बार दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद इसमें पूरी तरह से स्पष्टता आ जाएगी.
3. सवाल- बैंक में कब इसको लेकर प्रोसेस शुरू होगा?
जवाब-सभी बैंकों को EMI रोकने पर चर्चा करनी होगी और अपने बोर्ड से इसकी मंजूरी लेनी होगी. स्वीकृति मिलने के बाद, वे ग्राहकों को इसकी जानकारी देंगे कि कैसे और किस तरह से इसका फायदा उठाया जा सकता है.
4. सवाल- क्या मुुझे तीन महीने बाद अपनी तीनों EMI नहीं चुकानी होंगी?
जवाब- अगर बैंक आपको ये सुविधा देता है तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आपकी ईएमआई से 3 किश्तें कम दी जाएंगी. ये तीनों किश्ते आपके प्रिसिंपल अमाउंट में जोड़ दी जाएंगी. लिहाजा आपके पास अगर लिक्विडिटी की कमी नहीं है तो आपको EMI का भुगतान कर देना चाहिए.
5. सवाल - RBI के इस फैसले में कौन-कौन से लोन की EMI पर छूट मिलेगी?
जवाब- RBI की ओर से पॉलिसी स्टेटमेंट में साफ कहा गया है कि होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, ऑटो लोन के अलावा अगर कोई भी ऐसा लोन हैं जिनका निश्चित कार्यकाल है. उन्हें ही ये छूट मिलेगी. इसमें कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन EMI भी शामिल हैं. जैसे मोबाइल, फ्रिज, टीवी आदि.
6. अपना बिजनेस करने वालों को इस फैसले क्या फायदा होगा?
जवाब-रिजर्व बैंक ने पहले से चल रहे लोन की ईएमआई के भुगतान को भी 3 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. जिन कारोबारियों ने वर्किंग कैपिटल के लिए कर्ज लिया है उन्हें इसका फायदा मिलेगा. यह 1 मार्च, 2020 तक बकाया सभी कार्यशील पूंजी सुविधाओं के संबंध में लागू होगा. यह फैसला सभी कमर्शियल, रूरल, सहकारी बैंकों से लिए गए लोन पर प्रभावी होगा. वहीं, किसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से लिए गए होम लोन पर भी ईएमआई से 3 महीने की राहत मिलेगी. हालांकि यह सिर्फ 3 महीने ईएमआई टालने का विकल्प है.