Coronavirus Today News Live Update कोरोना वायरस (COVID 19)की ताज़ा ख़बर

Coronavirus Today News Live Update कोरोना वायरस (COVID 19)की ताज़ा ख़बर

कोरोना वायरस (COVID 19) 150 से ज्यादा देशों में अपने पैर पसार चुका है। भारत में संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। संक्रमित लोगों में अधिकांश ऐसे हैं, जो विदेश से आए हैं या फिर ऐसे लोगों के संपर्क में आए हैं। देश और दुनिया से कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट.




विदेशों में रहने वाले भारतीयों में सबसे अधिक ईरान में 255 नागरिक कोरोना वायरस (Corona Virus) यानी कोविड-19 से सक्रमित हैं। भारत सरकार के मुताबिक विदेशों में कुल 276 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

भारतीय सेना ने सभी कमानों को सलाह दी है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी कॉन्फ्रेंस, ट्रेनिंग गतिविधियां या तो स्थगित कर दी जानी चाहिए या फिर उन्हें रद्द कर दिया जाना चाहिए।

साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वर्तमान हालात के मद्देनजर बहुत जरूरी होने पर ही सैनिकों को छुट्‍टियां दी जाएं।जम्मू-कश्मीर में लोगों के जमावड़े से बचने के लिए अनंतनाग जिले में धारा 144 लागू की गई।पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने कहा कि राज्य में सभी शराब की दुकानें गुरुवार से बंद रहेंगी। पर्यटक स्थल, शॉपिंग मॉल और थिएटर बुधवार से ही बंद हो गए हैं।हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि कोरोना के मद्देनज़र राज्य में सभी आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे।नेपाल सरकार ने सिनेमा हॉल, सांस्कृतिक केंद्र, स्टेडियम, खेल मैदान, स्वास्थ्य क्लब, संग्रहालय, स्विमिंग पूल और मनोरंजक गतिविधियों के अन्य स्थानों को 30 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की।पंजाब के मोहाली में कोरोना के चलते छोटे मामलों में पकड़े गए 5800 कैदियों को छोड़ा गया।कोरोना वायरस से बचाव के मद्देजनर मध्यप्रदेश के जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा थ्री लेयर मॉस्क तैयार किए जा रहे हैं, जिसे धोने के बाद दुबारा उपयोग में लिया जा सकता है। जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 1200 से अधिक मॉस्क तैयार किए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि विवि के एक डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शनों पर रोक। जम्मू-कश्मीर में बाहर जाने वाली और बाहर से आने वाली बसों पर लगाई रोक।




बुधवार को नोएडा में एक संक्रमित मरीज का पता चला है। 26 वर्षीय संक्रमित युवक नोएडा की ही कंपनी में काम करता है और 4 दिन पहले इंडोनेशिया से घूमकर वापस आया था।

फिलहाल उसे नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बुधवार को कहा कि नार्वे का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने कहा कि यह जानकारी सही नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि शुरुआती जानकारी संबद्ध नोडल अधिकारी को मिली एक ‘फर्जी कॉल’ पर आधारित थी।कोरोना के डर से वाराणसी में दशाश्वमेघ घाट पर होने वाली गंगा आरती पर प्रशासन ने लगाई रोक। लोगों को अकेले ही करने होंगे अनुष्ठान।गोवा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नार्वे का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच कहा कि कुछ मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई अगले सप्ताह से शुरू की जा सकती है।कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत सभी स्कूलों को पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया गया है।

तुर्की में कोरोना से पहली मौत : तुर्की में कोरोना वायरस (कोविड-19) से पहली मौत का मामला सामने आया है जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री ने की अहम बैठक, प्रमुख अस्पतालों के सुप्रिटेंडेंट ने लिया हिस्सा

भारत वर्तमान में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरे स्टेज में है. स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को इस मुद्दे पर एक अहम बैठक की जिसमें दिल्ली के सभी प्रमुख अस्पतालों के सुप्रिटेंडेंट ने हिस्सा लिया. इस बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना से लोगों को जागरुक करने के लिए मल्टीमीडिया कैंपेन शुरुआत की जाएगी.

Coronavirus Update: 32 में से 29 कोरोना संदिग्ध फरार, RIMS में मचा कोहराम; जानें ताजा हाल




Coronavirus Today News 

झारखंड के सबसे बड़े अस्‍पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान, रिम्‍स रांची से अब तक कोरोना वायरस के 90 फीसद संदिग्‍ध बिना बताए भाग खड़े हुए हैं। रिम्‍स प्रबंधन को जांच के लिए सैंपल देने के बाद से गायब इन संदिग्‍धों को लेकर शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि टेस्‍ट पॉजीटिव पाए जाने तक ऐसे संदिग्‍ध कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेंगे। राज्‍य में महामारी कानून लागू हाेने के बाद रांची, रामगढ़, गिरिडीह, चतरा, गुमला, धनबाद और चाईबासा समेत कई शहरों से कोरोना के अधिसंख्‍य संदिग्‍ध भूमिगत हो गए हैं। ऐसे फरार संदिग्‍धाें की पहचान करने को लेकर स्‍वास्‍थ्य विभाग ने आम लोगों को अलर्ट किया है। इधर बुधवार को लातेहार सदर अस्पताल में कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया गया है। मरीज को चिकित्सकों ने वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर निवासी शकील उरांव पिता हरि उरांव उम्र (20 वर्ष) में कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण देखे गए।