उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा, 'अगर बेहद जरूरी हो तो मंत्री ना मिलें। जनता दरबार में भी अभी ना जाएं मंत्री और संक्रमण की आशंका से खुद को आइसोलेशन में रखें।' कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और कुछ मंत्रियों के भी इससे संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया।
सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा, 'अगर बेहद जरूरी हो तो मंत्री ना मिलें। जनता दरबार में भी अभी ना जाएं मंत्री और संक्रमण की आशंका से खुद को आइसोलेशन में रखें।' बता दें कि कोरोना से संक्रमित बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल हुए थे, जिन्होंने कई नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात भी की थी। वह दो दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा गए थे, जहां उनके कार्यक्रम में 3 स्थानीय विधायकों समेत कई पत्रकार सम्मिलित हुए थे।
'सनसनीखेज स्थिति, संक्रमण रोकने के लिए आगे आना होगा'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'कोरोना से पूरी दुनिया मे सनसनीखेज स्थिति पैदा हो गई है। पूरे देश मे ऐहितयात बरते जा रहे हैं। यूपी भी पूरी तरह सजग है। हर हाल में संक्रमण रोकने के लिये आगे आना होगा। पीएम ने भी अपील की थी कि भीड़-भाड़ वाले स्थान में ना जाएं। पब्लिक गेथरिंग रोकी जाए। कोरोना दूसरे स्टेज में है। इस स्तर पर रोक ले तो दुनिया के लिए संदेश होगा और हम जन और धन की हानि को भी रोकने में सफल होंगे।'
इससे पहले उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत 31 मार्च तक प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी ओपीडी और जांचों को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ, नोएडा और कानपुर शहर को सैनिटाइज करने का फैसला किया है।इसके अलावा योगी सरकार ने राज्यभर में सभी शॉपिंग मॉल्स को भी बंद करने का आदेश दिया है।
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को दिया आइसोलेशन में रहने का निर्देश
- 'जनता दरबार में ना जाएं मंत्री, बेहद जरूरी हो तो ही मिलें, खुद को आइसोलेशन में रखें'
- लखनऊ में कोरोना संक्रमित गायिका की पार्टी में मंत्री और नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा खतरा
लखनऊ
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और कुछ मंत्रियों के भी इससे संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने शनिवार को प्रदेश से सभी कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश देते हुए जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया है।